जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में हर-घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत जनपद में समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, ब्लाकों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय पीपरा मड़ियाहूं, प्रा0वि0 डीहा खास, अभिनव इंग्लिस मीडियम प्राइमरी स्कूल, कम्पोजिट विद्यालय चौकी पिलकुआ सहित अन्य प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रैली में बच्चों के साथ ही प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं राजकीय पशु चिकित्सालय, ब्लाक संसाधन केन्द्र, पंचायत भवन, लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क सहित अन्य स्थानों पर भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। विकास खण्डों एवं ग्राम पंचायतों में हर-घर तिरंगा यात्रा के साथ स्वच्छता रैली भी निकाली गयी।
राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर मेंप्रभात फेरी का आयोजन हुआ। देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में तिरंगे के साथ कदमताल करते हुए सभी ने देशभक्ति एवं एकता का संदेश दिया। ग्राम पंचायतों में भी अमृत सरोवर पर तिरंगा रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत कमलापुर, मछलीगांव, कम्मरपुर, बारिया सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा रैली निकाली गई।
इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस पर “हर घर तिरंगा“ अभियान के तहत उपजिलाधिकारी बदलापुर के नेतृत्व में ग्राम शाहपुर में स्थित पीली नदी के तट पर ’तिरंगा यात्रा’ निकाली गयी जहां खंड विकास अधिकारी बदलापुर, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों तथा अध्यापकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, तहसील एवं विकास खंड के कर्मचारियों, सफाईकर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।
.jpg)










