अरविन्द यादव
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी भटहर नहर पुलिया के पास रात्रि में की गई। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक मुन्नी लाल कन्नौजिया व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से इस सफलता को अंजाम दिया।
गिरफ्तार लोगों में हिमांशु उर्फ गोलू सरोज पुत्र राजेश उर्फ सिकंदर सरोज निवासी ग्राम करियांव, थाना मीरगंज एवं आशीष सरोज पुत्र ओम प्रकाश उर्फ पन्ना निवासी कारो बनकट, थाना बरसठी हैं। पुलिस के अनुसार हिमांशु उर्फ गोलू सरोज के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और आशीष सरोज के कब्जे से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 317(2), 319(2), 318(4) बी.एन.एस. में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 विनोद अंचल, उ0नि0 मुन्नी लाल कन्नौजिया, हे0का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरविन्द सिंह, का0 रणजीत सिंह, का0 पवन कुमार शामिल रहे।