Jaunpur News: विवेक सिंह निर्विरोध चुने गये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: विवेक सिंह निर्विरोध चुने गये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर की आम सभा बैठक रविवार को नगर स्थित एक होटल में कोर कमेटी द्वारा आयोजित की गई। जैसा कि कुछ माह पूर्व संगठन के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह द्वारा सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसी क्रम में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुनः भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर के जिलाध्यक्ष के चुनाव हेतु प्रदेश संगठन की सहमति पर एक चयन समिति का गठन किया, जिसमें जनपद के प्रमुख व्यापारी मुख्य रूप से विनय बारोतिया, विपिन अग्रवाल, शशांक सिंह रानू, अनिल हरलालका एवं उमेश जायसवाल को सदस्य नामित हुए।

Jaunpur News: विवेक सिंह निर्विरोध चुने गये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष

आम सभा की बैठक में चयन समिति द्वारा नए जिलाध्यक्ष के लिए सदन से प्रस्ताव मांगा गया। इस दौरान सर्वप्रथम अजीत सोनकर, विमल सिंह ने पुनः विवेक सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर क्रमशः राजेंद्र खत्री, धर्मेंद्र गुप्ता, महेश सेठ एवं धीरज गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। इसके उपरांत सदन में उपस्थित सभी व्यापारियों ने एक स्वर में विवेक सिंह को अपना समर्थन देते हुए उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुना।

चयन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित व्यापारियों ने नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेक सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं बधाई दी। अपने स्वीकृति भाषण में नव चयनित जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे और व्यापारियों के मान-सम्मान व समस्याओं के समाधान हेतु सदैव संघर्षरत रहेंगे।

Jaunpur News: विवेक सिंह निर्विरोध चुने गये भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष

सभा के दौरान प्रदीप सिंह रिंकू, सर्वेश जायसवाल,जयकिशन साहू जैकी, विमल सिंह, विवेक सेठी, अभिषेक बैंकर, जय सिंह मौर्य सहित अन्य व्यापारियों ने संगठन के प्रति अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभा का संचालन योगेश साहू ने किया।

इस अवसर पर अजय गुप्ता, अमित जायसवाल, रवि अग्रहरि, मो. दानिश, राघवेंद्र सिंह, विजय केडिया, अवनींद्र तिवारी, धर्मेंद्र रघुवंशी, अमित जी वैश्य, मो. सिराज, सुनील जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा, विनोद सेतिया, शिवेंद्र दुबे, दीपक केडिया, रवि गुप्ता, उमंग श्रीवास्तव, प्रवीण शाह, रूप नारायण माली, राजकुमार कश्यप, दिलीप साहू, दीपक केडिया, शेखर सेठ, संतोष साहू, प्यारेलाल मौर्य, राकेश साहू, गौरव केडिया, सनी साहू, गुलाब भाई, अनुज वर्मा, अशोक मौर्य, रोहित साहू, नितेश मौर्य, रितेश साहू, हिमांशु अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोर कमेटी ने आए हुए सभी व्यापारी साथियों का आभार प्रकट किया।


ads



ads


ads



ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!