अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब जौनपुर पवन द्वारा आर.जे.सी.एम. इण्टरमीडिएट सिद्दीकपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान क्लब द्वारा बच्चों में लेखन सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष पवन जायसवाल, विवेक मौर्य, सुरेन्द्र प्रधान, मनीष मौर्य, विजय मौर्य, समीर खान, संजय साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक समीर खान और संजय साहू रहे। अन्त में क्लब अध्यक्ष डा. सूरज जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
.jpg)












