जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जौनपुर के पूर्व संघचालक रामलखन पाण्डेय का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई।
श्री पाण्डेय लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे और अपनी सहज, सरल एवं प्रेरणादायी कार्यशैली से उन्होंने समाज में अमिट छाप छोड़ी थी। उन्होंने दशकों तक संघ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पहचान एक समर्पित, अनुशासित और सेवा-भाव से ओतप्रोत कार्यकर्ता के रूप में रही।
जिले के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय उपस्थिति लोगों को सदैव प्रेरणा देती रही। उनके निधन की सूचना मिलते ही संघ परिवार, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जिले भर में लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।