Jaunpur News: Mount Litera Zee School में भ्रमण करके थानेदार ने बच्चों से किया संवाद

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: Mount Litera Zee School में भ्रमण करके थानेदार ने बच्चों से किया संवाद

सौरभ सिंह

सिकरारा, जौनपुर। बक्शा थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का भ्रमण किया जहां उन्होंने बच्चों से संवाद भी किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुये विद्यार्थियों को कानूनी नियमों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने विशेष रूप से साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, मोबाइल के सही उपयोग और विधि-व्यवस्था से जुड़े नियमों पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि इनका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। यह भी कहा कि विद्यार्थी छोटी-छोटी गलतियों से बचें। समय पर जानकारी दें और कानून के प्रति हमेशा सजग रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उनसे प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने धैर्यपूर्वक और सरल शब्दों में उत्तर दिया।

विद्यालय की प्राचार्या श्वेता मिश्रा ने श्री सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की दुविधा या समस्या आने पर सबसे पहले अपने माता-पिता से बात करें और उनकी सलाह लें। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि विद्यालय और परिवार का सहयोग ही उन्हें सुरक्षित, आत्मविश्वासी और सफल बनाएगा।

विद्यालय के निदेशक विख्यात सिंह तथा संरक्षक दिनेश सिंह ने भी थानाध्यक्ष श्री सिंह के आगमन के लिए आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अनुशासित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बने।


ads


ads

ads



ads


ads



ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!