Independence Day 2025: जौनपुर में सद्भावना क्लब ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Aap Ki Ummid
follow us

Independence Day 2025: जौनपुर में सद्भावना क्लब ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सद्भावना क्लब ने सनराइज जूनियर हाईस्कूल, भंडारी स्टेशन, जौनपुर के साथ मिलकर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के साथ किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों और सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। सभी ने मिलकर यह शपथ ली कि वे देश की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे और समाज में एकता, सद्भावना और सहयोग की भावना को बढ़ावा देंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा ख़ान, सचिव विनीत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद हाफ़िज़ शाह, प्रधानाचार्य विनोद निगम, ब्रॉडकास्ट मैनेजर/संयोजक अमित निगम, अखिलेश अग्रहरी, रविकांत जायसवाल, पृतेश गुप्ता, नागेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।


ads


ads


ads


ads
ads


ads


ads



ads


ads



ads


ads


ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!