Jaunpur News: शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज में समान अवसरों की है नींव: राजेश वैश्य

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज में समान अवसरों की है नींव: राजेश वैश्य


स्कूली कीट पाकर मुसहर समाज के बच्चों के चेहरे खिले

जीव दया फाउण्डेशन के सहयोग से हुआ कार्यक्रम

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी अन्तर्गत स्थित खण्ड शिक्षा कार्यालय पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था व जीव दया फाउंडेशन के सहयोग से मुसहर समुदाय के बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य ने बच्चों को स्कूली बैग, कापी, पेंसिल सेनेट सहित अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री बच्चों में वितरित किया। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, शिक्षा को गंभीरता से लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज में समान अवसरों की नींव है।

आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही जीव दया फाउंडेशन भी समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण हेतु सामाजिक सहयोग कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रही है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुसहर समुदाय के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने को सराहनीय पहल बताया। खण्ड शिक्षा कार्यालय के साथ प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा, कम्पोजिट विद्यालय प्रेसोडा पर भी कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों में स्कूली कीट वितरण किये गये। इस अवसर पर संस्था की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वन्दना, अंकित, प्रधानाचार्य विवेक सिंह, जीवदया की अध्यापिका अनीता के साथ भारी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!