शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में इन्टर स्कूल क्विज़ कॅम्पटीशन का आयोजन हुआ जहां कूल निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम बाबू जी और माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्कूल की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विषय से सम्बधिंत प्रश्न क्विज़ प्रतियोगिता में जिले के मुख्य विद्यालय एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर, राधिका बाल विद्या मंदिर, एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज मड़ियाहूँ, नानक पब्लिक स्कूल, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल, सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल, माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर के छात्रों ने प्रतिभाग लिया।
क्विज़ कॅम्पटीशन में प्रथम पुरस्कार सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज मड़ियाहूँ के छात्र, द्वितीय पुरस्कार एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर के छात्र और तृतीय पुरस्कार एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के छात्रों ने प्राप्त किया और सांत्वना पुरस्कार नानक पब्लिक स्कूल को दिया गया। स्कूल निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने छात्रों एवं शिक्षको का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता हार जीत के लिए नहीं, बल्कि अपने प्रतिभा क्षमता को निखारने के लिए होती हैं। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने प्रतिभागी सभी छात्रों को शुभ आर्शीवाद देते हुए आये सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समस्त छात्रगण एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
.jpg)






