Jaunpur News: ड्रोन कैमरे से निगरानी करके पुलिस ने पकड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ड्रोन कैमरे से निगरानी करके पुलिस ने पकड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री, पिता-पुत्र गिरफ्तार


155 किलो अनार, 60 किलो सुतली बम समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

मड़ियाहूं, जौनपुर। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियाहूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन कैमरे से निगरानी करके पुलिस ने भंडरिया टोला में संचालित कथित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने इम्तियाज अहमद और उसके पुत्र मोहम्मद कैफ निवासी भंडरिया टोला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मौके से करीब 155 किलोग्राम अनार पटाखे, 60 किलोग्राम सुतली बम, 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखा, 37 किलोग्राम सोरा, 16 किलोग्राम बारूद, 23.4 किलोग्राम गंधक, 15.2 किलोग्राम कोयला पाउडर और 9 किलोग्राम लकड़ी का बुरादा बरामद किया गया।

इसके अलावा पटाखा बनाने के उपकरण, कटर मशीन, तराजू, लोहे के औजार, 1530 खाली मिट्टी की घरियां और निगरानी में इस्तेमाल किया जा रहा एक ड्रोन कैमरा भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 433/26 के तहत विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9बी(1)(ए)(बी) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत पूछे जाने पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता आईपीएस ने बताया कि अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!