Jaunpur News: प्रतियोगिता में प्रथम आयी अंशिका की जगह दूसरे खिलाड़ी को मिला सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्रतियोगिता में प्रथम आयी अंशिका की जगह दूसरे खिलाड़ी को मिला सम्मान




पिता ने बेटी की मेहनत एवं संघर्ष को न्याय दिलाने की उठायी मांग

प्रयागराज में अण्डर-17 बालिका वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा हुई आयोजित

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी खिलाड़ी अंशिका यादव का मनोबल उस समय टूटा हुआ नजर आया जब अंडर-17 बालिका वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में परिणाम घोषित हुआ। परिणाम घोषित होते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया परिवार ने प्रतियोगिता की टाइमिंग शीट और निर्णायकों के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक परिणाम घोषित करने तथा प्रथम स्थान प्रमाणित होने पर अंशिका को पदक और प्रमाण पत्र देने की मांग किया है।

विदित हो कि प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 3 नवंबर को आयोजित 70वीं उत्तर प्रदेश स्कूल स्टेट अंडर-17 बालिका वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गयी। इसमें प्रदेश की कई जिले के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत का परचम लहराया। प्रतियोगिता में अंशिका यादव ने 10मिनट 15 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। परिवार का आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक प्रतियोगिता समाप्त करने से पहले ही मैदान में प्रथम, द्वितीय व तृतीय खिलाड़ियों का नाम घोषित कर दिया। इसमें अंशिका यादव को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हाशिल करना बताया कि लेकिन शाम को मेडल वितरण के समय उनका नाम आधिकारिक सूची से गायब मिला और उनकी जगह दूसरी खिलाड़ी को पदक व प्रमाण पत्र दे दिया गया। पिता अजय यादव ने बेटी की मेहनत और संघर्ष को न्याय दिलाने की मांग करते हुये कहा कि बेटी अपनी मेहनत से खेल जगत में पहचान बनाने का सपना देख रही है। ऐसे में बेटी के साथ हुई इस घटना ने पूरे परिवार को निराश किया है।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!