Jaunpur News: बुढ़वा बाबा मन्दिर से धूमधाम से निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बुढ़वा बाबा मन्दिर से धूमधाम से निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा


जगह-जगह हुआ स्वागत

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। श्री श्याम परिवार शाहगंज के नेतृत्व में बुढ़वा बाबा मंदिर से खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर "जय श्री श्याम" के जयकारे लगाते हुए डीजे एवं बैंड पार्टी की धुन में नाचते हुए चल रहे थे।

निशान यात्रा बुढ़वा बाबा मंदिर से उठकर मनोज ड्रेसेज के निकट तिराहे से मेन रोड होते हुए कोतवाली चौक, डाकखाना त्रिमुहानी, जेसीज चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीरामपुर रोड होकर घास मंडी, चूड़ी मोहल्ला होते हुए पुनः बुढ़वा बाबा मंदिर पर पहुंची।

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। यात्रा के समापन पर बुढ़वा बाबा मंदिर पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, एसआई ओपी पांडेय सहित श्रद्धालुओं द्वारा आरती की गई। आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं का नारियल अर्जी लेकर जमा किया गया जिसे बाबा खाटू श्याम के दरबार में पहुंचाया जायेगा।

इस अवसर पर श्री श्याम परिवार शाहगंज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री श्याम परिवार शाहगंज ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले अधिकारियों व कर्मचारीयों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!