Jaunpur News: गौराबादशाहपुर हिंसक घटना पर डीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गौराबादशाहपुर हिंसक घटना पर डीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल


अजय पाण्डेय

जौनपुर। जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक मुफ्तफाबाद में जमीनी विवाद को लेकर हुई दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक घटना की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर उपचाराधीन घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात किया। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना। साथ ही उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये परिजनों को ढांढस बंधाया।

जिलाधिकारी ने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए घायलों के बेहतर उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी लिया। इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी घायलों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित कराया जाय। घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जायं।

उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा उनके स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर तमाम प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!