डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की रात एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान बाधगांव निवासी पवन राजभर (20) पुत्र जग्गू राजभर के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। थाना क्षेत्र के बाधगांव में चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक के विरुद्ध पूर्व में भी बीएनएस की धारा 137(2), 65(1), 87 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मंजीत यादव, कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल विनस यादव शामिल रहे।
.jpg)




