राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहापुर गाँव में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में जयगुरु देव धर्मप्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र यादव ने सत्संग सुनाते हुए कहा कि दुनिया मे पहले एक ही धर्म था जिसे वैदिक धर्म कहा गया। आज धर्म के नाम पर लोगों मे दूरियां बन रही है। रावण मांसाहारी था और राम शाकाहारी थे। दोनों मे लड़ाई हुईऔर जीत शाकाहारी की हुई। आज दुनिया मे लगभग 4200धर्म हो चुके हैं। उन्होंने रामायण को धर्म युद्ध बताया, क्योंकि राम ने रावण को मारने के बाद विभीषण को राज्य सौंपा था। उन्होंने बताया कि बाल्मीकि जी आदि कवि और ब्रह्म ज्ञानी थे। उन्होंने सबसे पहले बाल्मीकि रामायण की रचना संस्कृत में किया था। आज रामायण और गीता से ही हिन्दू धर्म बचा है, क्योंकि वेद की भाषा बहुत कठिन है। यह सभी के समझ में नहीं आता है। उन्होंने खान—पान पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि मांस, मछली, अंडा जैसे चीजों को अपने भोजन का हिस्सा न बनायें। ऐसी किसी नशा का सेवन न करें जिससे बुद्धि पागल हो जाय। जैसे शराब गांजा भाँग आदि, क्योंकि जिसका जैसा संस्कार होता है, वह उसी तरह का कार्य करता है जैसे छोटा बच्चा परिवार मे जिस तरह बडों को देखता है, उसी का नकल करता है। इस अवसर पर सुरेश यादव, रामजीवन सिंह, गोरखनाथ, लालजी यादव, दलसिंगार, कामता प्रजापति, श्यामबली बिन्द, राम आसरे बिंद, राज बहादुर, राजेंद्र प्रसाद यादव, हनुमान मौर्या, मतई सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजक समर बहादुर यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)





