Jaunpur News: धान काट रहे परिवार पर हमला 3 घायल, दो रेफर

Aap Ki Ummid
follow us

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में धान काट रहे परिवार को पड़ोसियों ने मारपीट करके घायल कर दिया। इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया डॉक्टरों ने दो की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुबास गौतम का आरोप है कि मेरी पत्नी व दो बच्चों के साथ आरोपी के घर के पास खेत में धान काट रहे थे तभी वह लोग आधा दर्जन की संख्या में आ कर लाठी डंडे से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर ले गई जहां डाक्टरों ने पुनीत गौतम 25 वर्ष पुत्र सुभाष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दिया। वहीं सुशीला 50पत्नी सुभाष व प्रिन्स 20 वर्ष पुत्र सुभाष को हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने थेानेमें  तहरीर देकर न्याय केीगुहार लगाई है।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!