Jaunpur News: राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लोगों को दी गयी कानूनी अधिकारों की जानकारी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर लोगों को दी गयी कानूनी अधिकारों की जानकारी


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर विकास खंड शाहगंज सोंधी के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम किया गया जहां उपस्थित किसानों और आम जनता को विधिक सेवा और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को बताया गया कि कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कानूनी जानकारी के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों को समझने की बात कही। वहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय यादव ने भी विधिक सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद शाहिद ने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सहित विकास खंड के अन्य कर्मचारी एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाना रहा।



ads

ads

ads

ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!