Jaunpur News: कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़ा में रखी गयी बुनियाद

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़ा में रखी गयी बुनियाद




संजय शुक्ला

जौनपुर। जमीन—ए—मुबारक क़दम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़ा में संगे बुनियाद व मजलिसे अज़ा बड़े ही अकीदत के साथ सम्पन हुआ। इस मौके पर रौज़ा-ए-रसूले खुदा इमाम हुसैन  व मौला अब्बास के रौज़े की बुनियाद शमीमुल मिल्लत आयतुल्लाह सै. शमीमुल हसन रिज़वी, बनारस के दस्ते मुबारक से रखी गई। साथ में मौलाना मोहम्मद मोहसिन फैजाबाद मौलाना सैय्यद शैज़ान हुसैन ज़ैदी ने भी शिरकत किया।

Jaunpur News: कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़ा में रखी गयी बुनियाद

इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत तिलावते कलामे पाक से क़ारी फज़ल अब्बास आज़मी ने किया। निज़ामत बेलाल हसनैन ने किया। मौलाना शेख हसन जाफर मौलाना सै. बाक़र मेंहदी की सरपरस्ती में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मजलिस को मौलाना सैय्यद असग़र रिज़वी ने खिताब करते हुए रौज़ा-ए-रसूल की अहमियत और अहलेबैत अ.स. की सीरत पर रोशनी डाली। सो़ज़ख्वानी सैयद शिहाब हैदर व रुफ़क़ा और पेशख्वानी हसन फतेहपुरी, डॉ. मेंहदी आज़मी, खुमैनी आफ़ाक़ी ने किया। नौहाख्वानी अंजुमन शमशीर हैदरी सदर इमामबाड़ा ने नौहाख्वानी का नज़राना पेश किया।

पंजतनी कमेटी के अध्यक्ष शाहिद मेंहदी पूर्व सभासद, नेहाल हैदर, कैफ़ी रिज़वी, एजाज हुसैन, रियाज़ मोहसिन, नियाज़ हुसैन, सकलैन हैदर खान, सैय्यद हसनैन क़मर दीपू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



ads

ads

ads

ads


ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!