Jaunpur News: श्लोक फाउण्डेशन के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: श्लोक फाउण्डेशन के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़


250 से अधिक लोगों का हुआ निःशुल्क उपचार

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। श्लोक फाउंडेशन के तत्वावधान में दुर्गा सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर तथा श्रीकृष्णा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल कैंप, जांच एवं दवा वितरण कार्यक्रम किया गया। शिविर में क्षेत्र के 250 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये आवश्यकतानुसार निःशुल्क जांच एवं दवाइयां वितरित की गईं।

मुख्य अतिथि में डॉ. विवेक यादव (समाजवादी पार्टी नेता) की उपस्थिति की आयोजित शिविर में डॉ. आलोक यादव (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थो), डॉ. स्वाति यादव, डॉ. स्वाति उमर, डॉ. रवि सिंह, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. दीपक विश्वकर्मा, डॉ. सतीश यादव सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस पुनीत पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजकों ने बताया कि समाज सेवा की भावना से आयोजित ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर भविष्य में भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। 250 से अधिक मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना इस शिविर की बड़ी उपलब्धि रही।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!