Jaunpur News: मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 'न्याय समागम 2.0' का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 'न्याय समागम 2.0' का हुआ आयोजन


जौनपुर। जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन व सिविल जज सी०डि०/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह की देख—रेख में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 'न्याय समागम 2.0' का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके उपरांत फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने क्रमवार उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पात्र लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभों के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। आईसीडीएस विभाग के स्टाल पर पहुंचकर उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। दिव्यांग जन कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, श्रम विभाग द्वारा विभिन्न हितकारी योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों को चेक, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा लाभार्थियों को चेक तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को सम्मान निधि वितरित की गई। विद्युत एवं शिक्षा विभाग द्वारा भी लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। उद्यान विभाग द्वारा लाभार्थियों को बीज एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया।

इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा संचालित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत लाभार्थी अजय कुमार को जनपद न्यायाधीश द्वारा ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल यादव, सीजेएम अजय अम्बष्ट, अध्यक्ष दीवानी बार एसोसिएशन अवधेश सिंह सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टीडीबीएस इंटर कॉलेज कादीपुर की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!