विद्याधर राय विद्यार्थी
जौनपुर। भाजपा पिछड़ा मोर्चा की जिला मंत्री व्योम सिंह पटेल ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए दर्जनों गांवो में पहुंचकर गरीब व जरूरतमंद परिवारों व उनके बच्चों को मिठाई, पटाखे सहित अन्य जरुरत की सामान उपहार स्वरूप भेंट करके दीपावली का त्योहार मनाया। खिलौने, मिठाई व पटाखे का उपहार पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। इस मौके पर व्योम सिंह पटेल ने कहा कि त्यौहारों की असली खुशी बच्चों की खुशी से होती है। जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करके आत्मिक संतोष मिलता है। समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति अपने पास पड़ोस के एक जरूरतमंद परिवार का त्यौहारों पर ख्याल रख लें तो सबका त्यौहार अच्छा हो जायेगा। चुनाव लड़ने के सवाल पर जबाब देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व का विषय है। पार्टी का जो आदेश—निर्देश होगा, उसका पालन किया जायेगा। भाजपा सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पुन: प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उक्त अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
.jpg)





