Jaunpur News: जलालपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 63 पुड़िया गांजा बरामद

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जलालपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 63 पुड़िया गांजा बरामद


अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों एवं वांछित/वारन्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देशन में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जलालपुर से सम्बन्धित अभियुक्त रणजीत सिंह उर्फ गप्पू पुत्र स्व0 शिवपूजन सिंह निवासी ग्राम टूसौरी थाना केराकत को छतारी हाइवे अण्डर पास पुलिया के पास से बहद ग्राम छतारी से हिरासत पुलिस में लिया गया। कब्जे से 63 पुड़िया गांजा नाजायज कुल वजन 513 ग्राम बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 राजकुमार तिवारी, हे0का0 बबूल यादव एवं का0 अभिषेक तिवारी थाना जलालपुर शामिल रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!