कर्मचारियों ने ज्वाइनिंग के लिये किया जबरदस्त घेराव
आरएल पाण्डेय/शुभम जायसवाल
लखनऊ। बर्खास्त एम्बुलेंस कर्मचारियों ने आज ज्वाइनिंग के लिए एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के ऑफिस सामने अपना डेरा और घेरा डाल दिया। कम्पनी के मालिक टीवीएस रेड्डी जो हैदराबाद के रहने वाले हैं, अब आज कर्मचारियों की भीड़ देखकर भाग गये। सरकारी फरमान है कि इनकी ज्वाइनिंग करायी जाय। बता दें कि कम्पनी 12500 दे रही है। कर्मचारी संगठन 18000 की मांग पर अडिग है। प्रदेश अध्यक्ष शरद यादव ने अपने दलबल के साथ कम्पनी के सामने बैठकर अपना डेरा डाल दिया है। साथ ही घोषणा भी कर दिया कि 24 घंटे में कम्पनी समझौता करे। हमारी 3 मांगे हैं। हम आपके साथ मिलकर काम करेंगे। आप हमें होम डिस्ट्रिक्ट दीजिये। हमें कोई एतराज नहीं है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता के बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कम्पनी बात नहीं मानेगी तो इसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जायेगा
जिससे कर्मचारियों काफी उत्साह दिख रहा है। 75 जिलों से हजारों की संख्या कर्मचारियों ने आशियाना स्थिति कंपनी के ऑफिस के ऊपर धावा बोला है। समाचार लिखे जाने तक समस्या का समाधान नहीं निकल सकता था।
.jpg)






