जौनपुर। अन्न दान महादान है। भोजन वितरण एक पुनीत कार्य है। उक्त विचार राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर द्वारा पितरों की याद में आयोजित भोजन वितरण कार्यक्रम में शामिल बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अजय अम्बष्ट (सीआरओ) ने व्यक्त किया। साथ ही आगे कहा कि पूर्वजों के याद में समाज के हर तबका को भोजन पैकेट वितरण से सामाजिक समरसता होती हैं और भूखे को अन्न प्यासे को पानी दान से कोई बड़ा दान नहीं हैं।
इसी क्रम में श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की प्रेरणा से सामाजिक कार्य करते रहना चाहिये। आगामी 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी जिसमें जनपद वासियों से भाग लेने का अनुरोध किया।
वहीं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डा. उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता आती है। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने आभार जताते हुये कहा कि संगठन सामाजिक कार्य करता रहेगा। महापरिषद की जनपदीय टीम द्वारा अन्नदान महादान संकल्प के तहत सैकड़ों भोजन पैकेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, डॉ सलिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, लखन श्रीवास्तव, डॉ गणतंत्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव पत्रकार, मनीष श्रीवास्तव बच्चा, धनंजय श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, राजेश किशोर श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, आलोक, बृजेश वर्मा, सोमेश श्रीवास्तव, अश्विनी अस्थाना, अभिलव श्रीवास्तव, लाल बहादुर यादव नैपाली, विजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, सुधाकर श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, सुमति श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, अंकित श्रीवास्तव पत्रकार, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, अजय श्रीवास्तव, राजीव कुमार, मंगल श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, अनिल बबलू श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन, आरपी श्रीवास्तव, डा. कमलेश निषाद, अतुल मिश्रा, गौतम यादव, अनूप यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)





