राजेश पाल
धर्मापुर, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। क्षेत्र के गजना गांव निवासी अंश सिंह पुत्र सुनील सिंह ने शुक्रवार को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 16 अक्टूबर को वह गोपालपुर गांव में था तभी पुरानी रंजिश को लेकर आलोक मौर्या और रितिक मौर्या निवासी गोपालपुर दोनों ने आकर गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने अंश सिंह को जमकर पीट दिया। जिससे अंश सिंह (25) घायल हो गया। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि अंश सिंह के नामजद तहरीर पर आलोक और रितिक मौर्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
.jpg)





