Jaunpur News: डा. प्रमोद यादव की पहल से दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: डा. प्रमोद यादव की पहल से दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल


लाभार्थियों के चेहरे पर आयी मुस्कान

नेवढ़िया, जौनपुर। समाजसेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर ग्रामसभा कनवा में डॉ. प्रमोद यादव की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। इस पहल से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। स्थानीय स्तर पर किए गए इस प्रयास को लोगों ने सामाजिक सरोकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

बता दें कि डॉ. प्रमोद जनसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने दिव्यांगजनों की समस्याओं और उनकी दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को राहत पहुंचाना है जिन्हें शारीरिक असमर्थता के कारण रोजमर्रा के कार्यों और एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ट्राईसाइकिल मिलने से लाभार्थियों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही उन्हें दूसरों पर निर्भरता कम करने और सामाजिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय भागीदारी निभाने में भी मदद मिल सकती है। दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

डॉ. प्रमोद ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें सम्मान, सहयोग तथा समान अवसर मिलना चाहिए। उनका प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जनसेवा के कार्य जारी रहे जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. प्रमोद के इस नेक पहल की सराहना करते हुये कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में उपयोगी कदम है। ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग, संवेदना और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर डॉ. शिवमूरत यादव, एडवोकेट आशू विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, एडवोकेट आकाश यादव, संदीप यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!