बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय विक्रम गांव की लगभग 20 वर्षीया युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। परिजनों के अनुसार उक्त युवती बीते 6 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे घर से कॉलेज जाने के लिये निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन किया, मगर उसका कोई पता नहीं चला। पिता की शिकायत के मुताबिक बीते 23 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर वॉइस कॉल के जरिये युवती की बात करायी गयी। आरोप है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रकेवीपुर (फत्तूपुर), गोपालापुर (गौरीशंकर) निवासी सर्वेश सरोज युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है जो उसे बंधक बनाकर रखा है। वहीं पिता ने यह भी आरोप लगाया कि युवती को मोबाइल इस्तेमाल करने नहीं दिया जा रहा है। युवती के पिता ने 24 अक्टूबर को बरसठी थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही, मोबाइल नम्बर ट्रेस कराने और बेटी की तलाश कर सुरक्षित बरामदगी कराने की मांग किया। वहीं मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
Jaunpur News: कालेज जाते समय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
अक्टूबर 25, 2026
follow us
.jpg)





