जौनपुर। नगर के चन्द्रा माण्टेसरी स्कूल खरका कालोनी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जो शक्ति मोबाइल थाना लाइन बाजार द्वारा किया गया। इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक प्रमिला देवी, महिला कांस्टेबल रीना मुंडा, महिला कांस्टेबल वन्दना, कांस्टेबल हरिकेश गौतम ने बच्चों को हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181, 112, 1930, 1076 एवं POSH prevention of sexual harassment के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। वहीं बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में कई तरीके के मॉडल विज्ञान से सम्बन्धित बनाये गये जो काफी सराहनीय थे। बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन अति सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य रीना श्रीवास्तव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शक्ति मोबाइल द्वारा बच्चों को रोचक जानकारी दी गयी। साथ ही बच्चों द्वारा किये जा रहे प्रश्न का उत्तर देकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। उक्त अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
Jaunpur News: शक्ति मोबाइल थाना लाइन बाजार ने बच्चों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
अक्टूबर 25, 2026
follow us
.jpg)






