Jaunpur News: रत्तीपुर के पूर्व प्रधान का हुआ निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रत्तीपुर के पूर्व प्रधान का हुआ निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर


राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के रत्तीपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान एवं गांव स्थित बाबा गणेश दत्त महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम बिहारी त्रिपाठी (97) वर्ष की लंबी बीमारी के बाद शहर स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री त्रिपाठी के पुत्र अवधेश त्रिपाठी के अनुसार इधर काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। शहर स्थित एक अस्पताल में चार दिनों से भर्ती थे। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे शहर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका देहांत हो गया। शनिवार को दोपहर में जौनपुर रामघाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। निधन की सूचना मिलते ही रत्तीपुर स्थित उनके निज निवास पर और राम घाट पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

गांव के वरिष्ठ नागरिक व शिक्षाविद के रूप में उनकी पहचान थी। पूर्व प्रधान श्री त्रिपाठी के निधन पर क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण राय, ब्लॉक प्रमुख धर्मापुर विमलेश यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक विजय नारायण तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि सुनील कन्नौजिया, चंद्रेश पांडेय समेत क्षेत्र के कई सम्भ्रांत जनों ने शोक व्यक्त किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!