बूथ से लेकर कई दायित्व निभाते हुये पहुंचे जिला महामंत्री तक
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव जी के पुत्र हैं शिक्षक अनिल जी
अजय पाण्डेय
जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सिरकोनी ब्लॉक के ग्राम धनेजा कचगांव के निवासी अनिल सिंह पुत्र स्व. इंद्रदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राम विलास पाल की संस्तुति के उपरांत भाजपा किसान मोर्चा, लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है।मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने अनिल सिंह धनेजा को भाजपा किसान मोर्चा में जिला महामंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि श्री सिंह संगठन के लिए एक जुझारू ब्यक्तित्व के व्यक्ति है। साथ ही इनके कार्यो क़ो देखते हुए आज पार्टी ने अनिल जी के ऊपर एक बड़ा भरोसा करके जिला महामंत्री का पद दिया है कि पार्टी के साथ ही इनके नेतृत्व में किसानों के हित का कार्य और विकास होगा। अनिल जी ने शिक्षाविद होने के साथ साथ पार्टी में बूथ से लेकर जिला तक का सफर तय किया है। पार्टी और संगठन का जो भी आदेश निर्देश होता रहा, उसे बहुत ही निष्ठा व ईमानदारी के साथ करते रहे हैं। अनिल जी एक अच्छे वक्ता, मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति हैं। इनके पिता स्व. इंद्रदेव सिंह प्रधानाचार्य से लेकर जिलाध्यक्ष भाजपा और राष्ट्रीय नेता के रूप में इनकी छवि रही है। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुये श्री सिंह ने संगठन के प्रति बहुत ही ईमानदारी के साथ कार्य करते हैं। ऐसे कार्यकर्ता को भाजपा के जिला शीर्ष नेतृत्व जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह ने जो भरोसा जताया है, इससे पार्टी को बहुत ही मजबूती मिलेगी। श्री सिंह के महामंत्री बनने पर क्षेत्र मे खुशी का माहौल है।
.jpg)






