Jaunpur News: अपराध की पुनरावृत्ति पर होगी कड़ी कार्यवाही: थानाध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अपराध की पुनरावृत्ति पर होगी कड़ी कार्यवाही: थानाध्यक्ष


संदिग्ध गतिविधि दिखे तो पुलिस को तत्काल दें सूचना

डाा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को हिस्ट्रीशीटरों, लुटेरों और नकबजनी के मामलों में संलिप्त रहे अभियुक्तों की काउंसलिंग की गई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पुलिस ने संबंधित लोगों को अपराध से दूर रहने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर शांतिपूर्ण जीवन जीने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराते हुए भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की चेतावनी दी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया। संबंधित लोगों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और उनका विवरण फ्लाईशीट यक्ष ऐप पर दर्ज करने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। काउंसलिंग के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध की पुनरावृत्ति करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र में किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि नजर आने या अपराध की योजना बनाए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!