डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने रविवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शांति भंग की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई कार्रवाई में काजीपुर निवासी दीपचन्द्र, अच्छे लाल, दिनेश कुमार और रामदवर शामिल हैं। सभी को संबंधित न्यायालय भेजा गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, कांस्टेबल विजय प्रताप, रिजर्व कांस्टेबल भोलू जायसवाल तथा रिजर्व कांस्टेबल सतपाल यादव शामिल रहे।
.jpg)





