Jaunpur News: भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग: राकेश श्रीवास्तव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग: राकेश श्रीवास्तव


जौनपुर में 10 नवम्बर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

11 नवम्बर को चित्रगुप्त मन्दिर में होगा पूजनोत्सव

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव को भव्य एवं श्रद्धापूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 11 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से रूहट्टा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया जायेगा। जनपद के समस्त कायस्थ बंधुओं से सपरिवार शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गयी।

इसी क्रम में कायस्थ समाज के वरिष्ठ सदस्य इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त केवल एक दिन पूजे जाने वाले देवता नहीं हैं, बल्कि उनकी आराधना प्रतिदिन की जानी चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर 10 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे टाउन हॉल मैदान से भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला तक पहुंचेगी। उन्होंने जनपद के सभी कायस्थ परिवारों से शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होकर धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने की अपील किया।

वहीं संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त करते हुये स्वजातीय लोगों से शोभायात्रा एवं पूजनोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एससी लाल, दयाशंकर निगम, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना, राजेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता मनीष श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, अमित निगम, शिवम श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासभा के जिला महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने किया।

घरों के मन्दिर पर भगवान चित्रगुप्त को स्थान देकर पूजा करें: जिलाध्यक्ष

महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज के आराध्य देव हैं। प्रत्येक कायस्थ परिवार को अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना श्रद्धा और आस्था के साथ करनी चाहिये। जिन परिवारों के घरों में मन्दिर स्थापित है, उन्हें वहां भगवान चित्रगुप्त को भी स्थान देकर नियमित रूप से उनकी आराधना करनी चाहिये। भगवान चित्रगुप्त समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही पुण्य और पाप का फल प्राप्त होता है, इसलिये हमें सदैव सत्कर्म, सदाचार और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिये।


महासभा की कायस्थ परिवारों से अपील

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जनपद के समस्त कायस्थ परिवारों से अपील किया कि वे आगामी 10 नवम्बर की शोभायात्रा हों। साथ ही 11 नवम्बर के पूजनोत्सव में सपरिवार शामिल होकर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा समाज की एकता एवं परम्पराओं को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Shree Vrindavan Lawn Chaukiyan Dham Jaunpur

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!