Jaunpur News: लायन्स क्लब जौनपुर 'गोमती' ने चलाया स्वच्छता अभियान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लायन्स क्लब जौनपुर 'गोमती' ने चलाया स्वच्छता अभियान


रामघाट के स्थायी परियोजना परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। लायन्स क्लब इण्टरनेशनल के सेवा सप्ताह के अन्तर्गत लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ द्वारा राम घाट पर स्थित क्लब की स्थायी परियोजना पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ लोगों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने परिसर सहित आस—पास के क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ समाज केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से बनता है। अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि लायंस क्लब ‘गोमती’ सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है और स्वच्छता अभियान इसी श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है।

सचिव नवीन मिश्रा ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन की स्थायी आदत बननी चाहिए। अपने आस—पास की स्वच्छता की जिम्मेदारी लेना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।” कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ऋषिदेव, संजीव गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, स्थायी परियोजना चेयरपर्सन धीरज गुप्ता, सेवा सप्ताह को-चेयरपर्सन मोहम्मद आजम, सेवा सप्ताह चेयरपर्सन लायन संतोष साहू, अनिल पाण्डेय सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने सहभागिता किया।

इस दौरान सभी ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। क्लब की ओर से नागरिकों से अपील की गयी कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं और अपने आस—पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभायें।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!