Jaunpur News: विकास भवन में स्वयं सहायता समूहों के गठन के प्रगति की हुई समीक्षा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विकास भवन में स्वयं सहायता समूहों के गठन के प्रगति की हुई समीक्षा


जौनपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त एनआरएलएम एवं जनपद के सभी 21 विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास एवं समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधकों (बीएमएम) ने प्रतिभाग किया।

बैठक में समूह गठन के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति करने वाले विकास खंडों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विकासखंड द्वारा प्रतिदिन 10 स्वयं सहायता समूहों का गठन सुनिश्चित करते हुए उनका लोकोस पोर्टल पर एमआईएस कराया जाए। साथ ही एमआईएस पोर्टल के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्रातः प्रेषित की जाय।

सभी विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) को निर्देशित किया गया कि चालू माह के अंतिम दिवस तक प्रत्येक विकास खंड निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम से कम 25 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करे। बैठक में स्पष्ट किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित न करने वाले विकास खंडों के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विकास खंड के ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं सहायक विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) उत्तरदायी होंगे।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!