Jaunpur News: छात्रों ने चलाया स्वच्छता व पौधरोपण अभियान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: छात्रों ने चलाया स्वच्छता व पौधरोपण अभियान


सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के चौथे दिन डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, पौधरोपण एवं परिसर सौंदर्यीकरण अभियान में सक्रिय सहभागिता की। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर के डिवाइडरों पर उगी सूखी एवं अनावश्यक घास की सफाई की। इसके बाद वहां गेंदे के पौधे रोपे गए। विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं की भी साफ-सफाई की तथा कक्षा-कक्षों की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण में योगदान दिया।छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं का उत्साह और सेवा भाव पूरे विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणादायक है। युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, श्रमदान और टीम वर्क की भावना भी विकसित होती है।कार्यक्रम संयोजक प्रो. राजकुमार ने कहा कि स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। वार्डन डॉ. नितेश जायसवाल ने बताया कि सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने परिसर के डिवाइडर की घास साफ की, गेंदे के पौधे रोपे और अपनी कक्षाओं का सौंदर्यीकरण किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सहभागिता सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाती है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!