Jaunpur News: खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिये आयोजित हो रही बास्केटबाल प्रतियोगिता

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिये आयोजित हो रही बास्केटबाल प्रतियोगिता


टीडी कॉलेज कोर्ट पर जेडीबीए की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

पूर्वांचल की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी के साथ दिया जायेगा पुरस्कार

जौनपुर। बास्केटबाल खेल को नई पहचान देने और प्रतिभा निखारने के लिए युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच मुहैया कराने के उद्देश्य से जौनपुर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन (जेडीबीए) आगामी 11 नवंबर को एक दिवसीय 'जेबीएल 3×3 बास्केटबाल टूर्नामेंट' का आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को तिलकधारी कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि टूर्नामेंट में जिले सहित आसपास के मंडलों की कुल 16 चुनिंदा टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने के लिए नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम को 10,000 रुपये व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 5,000 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बास्केटबाल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।

टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ खिलाड़ी मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे। इस भव्य आयोजन की कमान और जिम्मेदारी अंशुमान सिंह मोनू व अभिषेक सिंह रिक्की को सौंपी गई है। बैठक के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी वीरभद्र सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह मामा, रहमतुल्ला, चंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह सुक्खू, वेद प्रकाश सिंह, डा. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, बच्चा सिंह, सिद्धार्थ कुमार सिंह बाबी, डा. आलोक सिंह और शशांक सिंह भीम सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने जिले के समस्त खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!