Jaunpur News: डायट में हुआ कला संस्कृति महोत्सव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डायट में हुआ कला संस्कृति महोत्सव


अजय पाण्डेय

जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में ’कला संस्कृति महोत्सव’ का आयोजन हुआ जहां बेसिक तथा माध्यमिक के शिक्षकों तथा डायट के प्रशिक्षुओं ने अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या एवं उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके पश्चात अतिथियों ने विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजन किया।

संस्थान के प्रशिक्षुओं ने सुमधुर ’सरस्वती वंदना’ प्रस्तुत की अतिथियों के सत्कार की  श्रृंखला में उप शिक्षा निदेशक ने अध्यक्ष सहित उनके प्रतिनिधि, निर्णायक मंडल (ज्यूरी टीम) को बुकें व अंगवस्त्रम देकर भव्य स्वागत किया जिसके पश्चात प्रशिक्षुओं द्वारा ’स्वागत गीत’ प्रस्तुत किया गया।

मंच का उत्कृष्ट संचालन धर्मेन्द्र शर्मा ने किया जिनके द्वारा आमंत्रित किए जाने पर उप शिक्षा निदेशक ने अपने मुखारविंद से सभी का शाब्दिक स्वागत करते हुये बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अनवरत शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चलते रहते हैं। उसी के क्रम में कला एवं संस्कृति महोत्सव को शिक्षा से जोड़ा गया। ज्यूरी टीम और  माननीया नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने सारगर्भित एवं प्रेरक विचारों से शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ’कला संस्कृति का अवलोकन’ रहा। अतिथियों और दर्शकों ने शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को देखा और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा किया। आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा, आलोक कुमार, कार्यक्रम के नोडल प्रवक्ता राजकुमार, डॉ. सोनू भारती, नवीन सिंह, डॉ. किरन त्रिपाठी, अश्वनी पांडेय, नीरजमणि तिवारी, विनय यादव, समस्त प्रवक्ता का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक मंडल के रूप में सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आत्माराम तिवारी एवं अखिलेश मौर्य ने मूल्यांकन किया। इस अवसर पर तमाम प्रतिभागी शिक्षक, प्रशिक्षु, शिक्षाविद् आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!