बारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से हुये फरार
कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
घटना के बाद गांव में तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
विनोद कमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बलईपुर पतीला गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल पुत्र पतिराम पाल 30 वर्ष को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हिरेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय मय टीम के साथ मौके पर पहुंच घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गोली मारने की पीछे की वजह और हमलावर की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
परिजनों को पंचायत भवन के पास घायलावस्था में मिला युवक
बताया गया कि बीते सोमवार की शाम गांव में आयोजित तेरहवी में गुलाब पाल अपने पिता के साथ गया था। घर लौटने के बाद वह मोटरसाइकिल लेकर यह कहकर निकला कि जल्द वापस आ जाएगा लेकिन रात करीब एक बजे परिजनों को सूचना मिली कि वह पंचायत भवन के पास घायलावस्था में पड़ा हुआ है। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे तो गुलाब की मौत हो चुकी थी जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
मृतक की गांव में कई लोगों से बतायी जा रही दुश्मनी: सीओ
क्षेत्राधिकारी हिरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक केराकत थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ करीब एक दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। गांव में भी उसकी कई लोगों से दुश्मनी बताई जा रही है। मौके पर फोरेंसिक व सर्विलांस टीम साक्ष्यों की एकत्रीकरण की कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही और परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। साथ ही इस संबंध में अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
.jpg)









