जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर जिला कारागार में उपस्थित सभी कार्मिकों द्वारा सर्वप्रथम मुख्य द्वार पर सावधान की मुद्रा में राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम' का गायन किया गया। तत्पश्चात् जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। उसके उपरान्त गांधी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्जवलन भी किया गया जिसके बाद गांधी जी के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' का सामूहिक गायन किया गया। कारागार के सर्किल में अधीक्षक, चिकित्साधिकारी, कारापाल व कारागार के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों एवं बन्दियों ने गांधी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।
इस मौके पर बन्दियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसके बाद जेल अधीक्षक ने नशा उन्मूलन पर गोष्ठी किया। बन्दियों के मध्य विभिन्न खेल-शतरंज, कॅरम, खो-खो, वालीवाल, जलेबी कूद सहित अन्य खेल एवं महिला बन्दियों के मध्य मेंहदी तथा रंगोली की प्रतियोगिता करायी गयी। समापन पर जेल अधीक्षक ने बन्दियों को गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित किया। इसके बाद बन्दियों को फल वितरित किया गया।
उक्त अवसर पर जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी, चिकित्साधिकारी डा० विनय राव, कारापाल अजय कुमार, उप कारापाल सुभाष चन्द्र पाण्डेय, नन्द किशोर, उर्दू अनुवादक/सह प्रधान सहायक खलीक अहमद, वरिष्ठ सहायक पंकज द्विवेदी, लेखाकार वेद प्रकाश त्रिपाठी, फार्मासिस्ट अरूण सिंह, शिक्षाध्यापक प्रदीप अस्थाना, हेड जेल वार्डर दूधनाथ आदि उपस्थित रहे।
.jpg)




