Jaunpur News: अष्टमी पर जय महाकाल के पण्डाल में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अष्टमी पर जय महाकाल के पण्डाल में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़




जगन्नाथ पुरी की थीम पर सजा पण्डाल बना आकर्षण का केन्द्र

शाहगंज, जौनपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर शाहगंज के पुरानी बाजार स्थित जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस वर्ष समिति की ओर से जगन्नाथ पुरी धाम की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है जो नगरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन शुरू हो चुका है। अष्टमी पर श्रद्धालु माता रानी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। समिति के नौवें मंडल में तैयार पंडाल को ओडिशा स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर आकर्षक रूप दिया गया है। पंडाल की सजावट और धार्मिक स्वरूप श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी धाम की अनुभूति करा रहा है। नवरात्र के दौरान यहां भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। अष्टमी को लेकर समिति के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हर वर्ष कुछ नया करने का प्रयास

समिति के अध्यक्ष अजितेश गुप्ता ने बताया कि समिति प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं को कुछ नया और यादगार देने का प्रयास करती है। इसी उद्देश्य से इस बार जगन्नाथ पुरी धाम की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरू हो चुका है। उन्होंने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से अष्टमी के अवसर पर पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील किया।


पिछले वर्ष पाताल लोक की थी थीम

समिति के संरक्षक एवं सभासद कृष्णकांत सोनी ने बताया कि पिछले वर्ष पाताल लोक की थीम पर तैयार पंडाल को श्रद्धालुओं का भरपूर स्नेह मिला था। इस बार जगन्नाथ पुरी धाम की थीम तैयार की गई है जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। समिति को उम्मीद है कि अष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

पदाधिकारी और सदस्य संभाल रहे व्यवस्था

पंडाल की व्यवस्था में अध्यक्ष अजितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष शुभम सेठ, महामंत्री डॉ. बालाजी राव, कोषाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, मंत्री विष्णुकांत अग्रहरी और सहमंत्री विजय अग्रहरी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय हैं। संरक्षक मंडल में कृष्णकांत सोनी, विजय गुप्ता, अम्बरीश पाण्डेय, आनन्द जायसवाल, सियाराम मौर्य, दिनेश अग्रहरी, अजय अग्रहरि, गिरधारी लाल अग्रहरि, भगवान दास सोनी, राजेश राजपति सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं। वहीं पंडाल निर्माण, सजावट और आयोजन को सफल बनाने में राम अवतार अग्रहरि, ज्ञानचंद्र प्रजापति, शिवेंद्र गुप्ता, राजेश सेठ, सोनल अग्रहरि, रवि सोनी, अंकित सोनी, रवि मौर्य, अखिलेश मौर्य, विक्की अग्रहरि, विनायक अग्रहरि, शिवांशु गुप्ता, प्रिंस बनरवाला, अनय सेठ, आयुष सेठ, श्रेयांश गुप्ता, छोटू बरनवाल, यश बरनवाल, राज सोनी, निहाल अग्रहरि, विष्णु अग्रहरि, आदित्य गुप्ता, अभिमन्यु मौर्य, सुमित अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, आर्यन सेठ, सुग्गु सोनी, पुग्गू सोनी, डुग्गू सोनी सहित अन्य सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!