नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नवदुर्गा, श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी का रूप धारण करके मोहा मन
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के शकुंतला सेंट्रल एकेडमी में दशहरा पर्व पर भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नवदुर्गा के 9 स्वरूपों को प्रस्तुत करके भारतीय संस्कृति और धार्मिक परम्पराओं की सुन्दर झलक दिखाई। वहीं कुछ बच्चों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी का स्वरूप धारण करके सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबन्धक अवनीश शुक्ला ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य रानी तिवारी एवं उपप्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुये सभी बच्चों की सराहना किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार सहित सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।
.jpg)






