Jaunpur News: बधाई के बहाने घर पहुंचे किन्नरों पर जबरिया आभूषण ले जाने का आरोप

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बधाई के बहाने घर पहुंचे किन्नरों पर जबरिया आभूषण ले जाने का आरोप


बिपिन सैनी

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में सोमवार सुबह 11 बजे बधाई देने के बहाने घर में घुसे किन्नरों द्वारा लूटपाट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि किन्नरों ने घर में मौजूद महिला और उसकी सास के साथ धक्का-मुक्की कर उनके जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गये।

पीड़िता पिंकी अग्रहरि पत्नी रितेश कुमार निवासी मीरपुर ने लाइन बाजार चौकियां चौकी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पिंकी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे वह घर पर अपनी सास के साथ घर पर थी। इसी दौरान कुछ किन्नर बधाई के बहाने घर में घुस आए। बधाई की मांग को लेकर कहासुनी के बाद उन्होंने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि किन्नरों ने पिंकी और उसकी सास के कान के झुमके, पिंकी की कान की बाली नोच ली और 500 रुपये नकद छीन लिए। विरोध करने पर धमकाते हुए मौके से ऑटो रिक्शा से भाग निकले। शोर सुनकर आस—पास के लोग जुटे तब तक किन्नर फरार हो चुके थे। इस घटना की सूचना पर पिंकी ने अपने पति रितेश कुमार को बुलाया और जानकारी दी। इस बाबत पूछे जाने पर शीतला चौकी चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। छानबीन की जा रही है।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!