Jaunpur News: कमरे में गुड़ लेने गयी छात्रा को सर्प ने डसा, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कमरे में गुड़ लेने गयी छात्रा को सर्प ने डसा, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम


केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी अजय कुमार की पुत्री काव्या यादव को उस समय सर्प ने डस लिया जब वह स्कूल से अर्धवार्षिक परीक्षा देकर घर लौट कमरे में गुड़ लेने गई थी। कुछ ही देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। अचानक तबीयत बिगड़ने से परिजनों को सर्प डसने की आशंका हुई तो आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार इलाज के दौरान मृत हो गई। मौत खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। बता दें कि मृतक काव्या कक्षा एक की छात्रा थी।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!