Jaunpur News: जौनपुर में वैश्य समाज को मिले समुचित भागीदारी: कृष्ण कुमार जायसवाल

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: जौनपुर में वैश्य समाज को मिले समुचित भागीदारी: कृष्ण कुमार जायसवाल
  • राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी एवं मुख्य चुनाव अभिकर्ता कृष्ण कुमार जायसवाल ने ठोंकी दावेदारी
  • भाजपा मेरी मां है: केके जायसवाल

जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पूर्व जन संपर्क अधिकारी, मुख्य चुनाव अभिकर्ता एवं पिछड़ा वर्ग काशी क्षेत्र के निवर्तमान महामंत्री इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल की दावेदारी से जौनपुर की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आज अपने जन्म दिन के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और लंबे समय से राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। जनसंघ के दौर से लेकर आज तक समाज ने भाजपा को तन, मन और धन से समर्थन दिया, लेकिन राजनीति में अपेक्षित हिस्सेदारी अब तक नहीं मिल सकी है। वैश्य समाज को जौनपुर के राजनीतिक क्षेत्र में उसकी संख्या और योगदान के अनुरूप भागीदारी मिलनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी मां है। बेटा अगर मां के सामने अपनी बात नहीं कहेगा तो किसके सामने कहेगा। मुझे विश्वास है कि पार्टी मेरी बात अवश्य सुनेगी।

Jaunpur News: जौनपुर में वैश्य समाज को मिले समुचित भागीदारी: कृष्ण कुमार जायसवाल

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में वैश्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापार, उद्योग और विभिन्न व्यवसायों के माध्यम से समाज के लोग रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद जौनपुर में राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में समाज को अपेक्षित स्थान नहीं मिला है।

इंजीनियर जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज भाजपा के साथ प्रारंभ से ही मजबूती से जुड़ा रहा है। जनसंघ के समय से ही समाज के लोगों ने पार्टी को अपना समर्थन दिया और विभिन्न चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई। अब समय आ गया है कि राजनीतिक दल वैश्य समाज की भागीदारी को लेकर गंभीरता से विचार करें।

उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को राजनीति में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद तक वैश्य समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होने से समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से उठाया जा सकेगा। अंत में इंजीनियर जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा जताया। प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मानिक चंद सेठ, राम सिंह मौर्य, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, गिरिजेश श्रीवास्तव, राम आसरे मोदनवाल आदि मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!