Jaunpur News: तत्कालीन तहसीलदार मछलीशहर के विरूद्ध कार्यवाही की मांग तेज

Aap Ki Ummid
follow us

लोकायुक्त ने जिलाधिकारी जौनपुर को दिया निर्देश

बाबा रमेश

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील में बेदखली आदेश के क्रियान्वयन में कथित अनियमितता को लेकर तहसीलदार अजीत कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। लोकायुक्त प्रशासन लखनऊ ने इस मामले में जिलाधिकारी जौनपुर को निर्देश दिया है।

प्रकरण गोधूपुर गांव निवासी प्रकाश चंद्र तिवारी की आराजी संख्या-48 से जुड़ा है। आरोप है कि न्यायालय में बेदखली का मामला लंबित होने और तजबीज सानी प्रार्थना पत्र विचाराधीन रहने के बावजूद 23 नवंबर 2023 के बेदखली आदेश का क्रियान्वयन विधि विरुद्ध तरीके से किया गया।

इस संबंध में प्रकाश चंद्र तिवारी ने लोकायुक्त प्रशासन लखनऊ में तहसीलदार मछलीशहर के विरुद्ध परिवाद दायर किया था। परिवाद पर त्रिसदस्यीय समिति ने 25 जून 2025 को जांच आख्या प्रस्तुत किया। आख्या के क्रम में उप लोकायुक्त, लखनऊ ने जिलाधिकारी जौनपुर को निर्देशित किया कि आरोपी तहसीलदार के विरुद्ध की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाय।

निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी जौनपुर ने पत्रांक द्वारा त्रिसदस्यीय जांच आख्या सहित पूरी रिपोर्ट आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद अनुभाग-3 उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को प्रेषित की है। रिपोर्ट में अजीत कुमार तत्कालीन तहसीलदार मछलीशहर (संप्रति तहसीलदार केराकत) के विरुद्ध उ.प्र. सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली-1999 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई है। बता दें कि तहसीलदार इस समय केराकत में तैनात हैं।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!