बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पटैला बाजार में चल रही नव युवक रामलीला ट्रस्ट की रामलीला में शुक्रवार रात राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद का सजीव मंचन किया गया। शिव धनुष खंडित होने की गर्जना सुनकर पहुंचे क्रोधित महर्षि परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे व विद्वतापूर्ण संवादों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि यह प्रसंग समाज में मर्यादा की स्थापना का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि व प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय ने धर्म व सत्य पर जोर देते हुए कहा कि जब भी सत्य की राह पर संकट आता है, ईश्वरीय शक्ति के प्रभाव से समाज से बुरी शक्तियों का विनाश निश्चित होता है। बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चक्रवर्ती ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट रखने का माध्यम हैं।
रामलीला को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार निगम, उपाध्यक्ष अवधेश साहू, राहुल मोदनवाल, प्रबंधक बसंत लाल मौर्य, मयाशंकर निगम, विकास अग्रहरी, रामजगन शर्मा, शंकर साहू, नौनीत त्रिपाठी, अंकित निगम, अमित निगम, प्रिंस मोदनवाल, रमेश चन्द सोनी, महेन्द्र प्रताप विश्वकर्मा व अन्नू दुबे का योगदान रहा। देर रात तक चली लीला को देखने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों महिला, पुरुष व बच्चों की भारी भीड़ जुटी रही।
.jpg)






