तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने डांडिया महोत्सव किया जो उत्साह, उमंग, उल्लास एवं पारिवारिक एकता के बीच शानदार ढंग से सम्पन्न हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों और संगीत की मधुर धुनों के बीच पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। क्लब के सदस्यों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुये आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की सफलता पर अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, कार्यक्रम संयोजकों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों एवं समस्त रॉयल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर एवं निवर्तमान अध्यक्ष संजीव साहू ने सभी निर्णायक मंडलों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया तो अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने आयोजन के प्रमुख सहयोगियों एवं कार्यक्रम संयोजकों राजेश अग्रहरि, राजेश किशोर, विनोद अग्रहरि, रवि गुप्ता, वैभव प्रधान एवं बृजेश विश्वकर्मा की विशेष सराहना किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप प्रधान, विष्णु गौड़, गोपाल साहू का सहयोग सराहनीय रहा। सचिव आशीष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र स्वर्णकार के जिम्मेदारियों के पर अध्यक्ष ने विशेष आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अजय सोनकर ने किया। निर्णायक मंडल में मंच संचालक अवनींद्र तिवारी, शिक्षिका आदर्श वर्मा एवं लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की संस्थापक अध्यक्ष खुशबू जायसवाल शामिल रहीं।
बेस्ट डांडिया मेल का खिताब आशीष मिश्रा ने जीता जबकि बेस्ट डांडिया फीमेल का पुरस्कार प्रगति कसौधन को मिला। बेस्ट ड्रेसअप मेल का खिताब विष्णु गौड़ तथा बेस्ट ड्रेसअप फीमेल का खिताब आंचल वर्मा ने अपने नाम किया। बच्चों की प्रतियोगिता में आदित्य साहू को बेस्ट चाइल्ड तथा प्रियांशी सोनकर को बेस्ट चाइल्ड रनर-अप चुना गया। इसी प्रकार बेस्ट कपल का खिताब अजय मोदनवाल को मिला जबकि बेस्ट कपल रनर-अप के लिये नीरज गुप्ता को विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहै।
v
.jpg)






