तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। ऐतिहासिक श्रीराम लीला समिति सबरहद का आयोजन भव्य ढंग से सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोति मेले में आये राम भक्तों का आभार प्रदर्शन विनोद श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। 6 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्रीराम की लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के चरित्रों को बड़े ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया।
मेले में बारिश के चलते व्यवधान उत्पन्न हुआ। हालांकि परम्परागत ढंग से लीला मंचन व रावण दहन किया गया। रावण वध से रामलीला मैदान श्रीराम की जय के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। रावण के पुतले के साथ आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने रात को रोशन कर दिया। श्रीराम लीला समिति के पदाधिकारी ने बताया कि यह आयोजन वर्ष 1950 से निरंतर परंपरा के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में धर्म, सत्य और सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, लीला प्रमुख कमला प्रसाद, प्रबंधक अतुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, सुमित यादव, रामराज मौर्या, श्याम राज सुधांशु श्रीवास्तव, प्रियेश, राजेश मौर्या, पारितोष श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, श्याम राज, संदीप विश्वकर्मा, अंकित श्रीवास्तव, उमेश, संजय मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)






