Jaunpur News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नुक्कड़ नाटक से बालिकाओं को किया गया जागरूक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नुक्कड़ नाटक से बालिकाओं को किया गया जागरूक


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। मिशन के अन्तर्गत सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना रहा। इस दौरान बालिकाओं से जागरूकता संबंधी पोस्टर भी बनवाए गए। विद्यालय की वार्डन एकता नीलम के साथ शिक्षिकाएं किरन मौर्या, प्रियंका सिंह, अंकिता शुक्ला, हर्षिता यादव, रुमा मौर्या और अल्पना सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!